भोपाल में सुरक्षा अलर्ट: फर्जी दस्तावेज़ों से भारतीय पासपोर्ट लेने वाले दो संदिग्ध बांग्लादेशी ‘गायब’, इंटेलिजेंस और पुलिस की तलाश जारी
भोपाल। राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लिया और अब दोनों रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। इंटेलिजेंस एजेंसी की ओर से पासपोर्ट सत्यापन के लिए पत्र भेजे जाने पर यह पूरा मामला उजागर हुआ। कोलार पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी है।
फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाकर लिया भारतीय पासपोर्ट
जानकारी के अनुसार संदिग्ध युवक मोहम्मद रिहान अंसारी और मोहम्मद मकबूल अंसारी, पिता सफकूल हक अंसारी, ने भोपाल के कोलार रोड स्थित राजवैद्य कॉलोनी का पता इस्तेमाल करके भारतीय पासपोर्ट बनवाया था।
पासपोर्ट कार्यालय को दस्तावेज़ों पर संदेह हुआ तो उसने इंटेलिजेंस को सूचना दी। इसके बाद इंटेलिजेंस की ओर से कोलार क्षेत्र की सहायक पुलिस आयुक्त अंज...





