‘दबंग’ बहू का हाईवोल्टेज ड्रामा, सास-ससुर से मारपीट के बाद दहेज की बाइक ले गई मायके पक्ष
छतरपुर: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नए चंद्रपुरा में एक महिला ने अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ ससुराल पहुंचकर सास-ससुर से मारपीट की और दहेज में मिली मोटरसाइकिल को दूसरी बाइक से बांधकर अपने साथ ले गई। घटना की शिकायत पीड़ित पति लक्ष्मण कुशवाहा ने थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, रोशनी कुशवाहा की शादी 4 मार्च 2024 को लक्ष्मण कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद उनका दांपत्य जीवन लगभग 10 महीने ही चला। 27 दिसंबर 2024 को रोशनी और उसके सास-ससुर के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने पिता किशनलाल कुशवाहा के साथ कथित रूप से मायके चली गई थी।
करीब 10 महीने बाद, 2 जनवरी 2026 को रोशनी अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर ससुराल पहुंची। उस समय मायके पक्ष ने दूसरी बाइक भी साथ रखी थी। दहेज में मिली बाइक को दूसरी गाड़ी की सीट पर रखा गया और रस्सी स...









