सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मंत्री विजय शाह की कुर्सी खतरे में, मोहन कैबिनेट में हलचल
भोपाल (एमपी): मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कानूनी और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने कहा कि माफी मांगने का समय अब बहुत आगे निकल चुका है।
मोहन सरकार में हलचल तेज
सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बीजेपी आलाकमान डैमेज कंट्रोल के लिए विजय शाह से इस्तीफा मांग सकता है, या मंत्री स्वयं स्वास्थ्य या अन्य कारणों का हवाला देकर पद छोड़ सकते हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर पार्टी ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट उन्हें पद से हटाने का निर्देश दे सकती है।
सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम
मुख्य न...










