उमरिया में DFO के खिलाफ विरोध की भूकंप जैसी स्थिति, बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर खोला मोर्चा अतिक्रमण और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में वन विभाग के डीएफओ विवेक सिंह अपने कार्यशैली को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि डीएफओ ने अपने कार्यालय और बंगले की पुरानी बाउंड्री तोड़कर उसे सड़क की ओर 20 से 30 फीट बढ़ा लिया, जिससे नेशनल हाईवे संकरा हो गया है और स्थानीय आबादी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में जिला मुख्यालय के सभी 24 वार्ड पार्षदों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने डीएफओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि डीएफओ ने सड़क पर अतिक्रमण किया है और सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं की चिंता
कांग्रेस नेता और पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह ने बताया कि डीएफओ ने अपने बंगले और कार्यालय की पुरानी बाउंड्री तोड़कर सड़क और फुटपा...









