बीयू कैंपस में हेलीपैड विवाद शोर से क्लासें प्रभावित, पक्षियों और पर्यावरण पर संकट
भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के परिसर में पर्यटन विभाग की हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर विवाद तेज़ हो गया है। विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर बने हेलीपैड और हेलीकॉप्टर उड़ानों का छात्र, पूर्व छात्र और आसपास रहने वाले लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय उत्पन्न होने वाला शोर पढ़ाई में बाधा डालेगा और परिसर के पक्षियों सहित पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगा।
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के लिए विश्वविद्यालय से स्थल मांगा था। यह सेवा 20 नवंबर 2025 से शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य राज्य के प्रमुख धार्मिक, वन्यजीव और पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ना है। हालांकि विश्वविद्यालय समुदाय ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।
पूर्व छात्र नेता धर्मेंद्र सिंह गौर ने बताया कि हेलीकॉप्टर से लगभग 110-120 डेसिबल का शोर होता है, जो क्लासों की शांति...









