इमामगंज मतदान लाइव: गया में मांझी परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर, दीपा कुमारी की चुनौती हाई-वोल्टेज
गया (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में गया जिले की इमामगंज (SC) विधानसभा सीट ने राजनीतिक सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया है। यह सीट न केवल अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का मजबूत गढ़ भी मानी जाती है। इस बार चुनावी मैदान में मांझी के परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि एनडीए की ओर से दीपा कुमारी, जीतन राम मांझी की बहू और ‘हम पार्टी’ की उम्मीदवार, मैदान में हैं।
वोटिंग प्रतिशत (लाइव अपडेट)
गया जिला: 15.97%
इमामगंज: 15.47%
मुख्य उम्मीदवार और मुकाबला
हम पार्टी (NDA): दीपा कुमारी
राजद (महागठबंधन): रितु प्रिया चौधरी
जन सुराज पार्टी: डॉ. अजीत कुमार
कुल सात उम्मीदवार मैदान में
मांझी परिवार का दबदबाइमामगंज सीट पर पिछले दो चुनावों से मांझी परिवार का दबदबा रहा है। 2020 में जीतन राम मांझी ने राजद के उदय नार...










