न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 5 खिलाड़ियों की वापसी तय, लंबे समय बाद टीम इंडिया में मिल सकता है मौका
साल 2026 की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़े मुकाबले से होने जा रही है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में होगी। इस बहुप्रतीक्षित वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 3 जनवरी को किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस सीरीज में पांच ऐसे खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है, जो लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे।
सूत्रों के अनुसार शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और ईशान किशन को एक बार फिर वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। चयनकर्ताओं की नजर फिटनेस और हालिया प्रदर्शन पर है।
ईशान किशन की दो साल बाद वापसी संभव
विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन करीब दो साल बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली म...










