जॉन सीना की पूर्व पार्टनर रहीं निकी बेला की नई रिलेशनशिप चर्चा में, 20 साल छोटे NFL खिलाड़ी कूपर डीजीन को कर रहीं डेट
नई दिल्ली।
WWE की मशहूर महिला रेसलर निकी बेला एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकी बेला इन दिनों एनएफएल (NFL) की टीम फिलाडेल्फिया ईगल्स के युवा खिलाड़ी कूपर डीजीन को डेट कर रही हैं। हाल ही में उन्हें ईगल्स के एक मुकाबले के दौरान डीजीन की जर्सी पहने देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि निकी बेला की उम्र 42 वर्ष है, जबकि कूपर डीजीन महज 22 साल के हैं। इस तरह दोनों के बीच करीब 20 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन इसके बावजूद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है।
निकी बेला इससे पहले WWE के दिग्गज सुपरस्टार जॉन सीना के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही थीं। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और शादी की तारीख तक तय हो गई थी, लेकिन बाद में दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद निकी ने साल 202...










