अभिषेक शर्मा का उल्टा दांव, पहली गेंद पर आउट होकर बने मैट हेनरी के शिकार
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 में उनका जादू नहीं चला।
भारतीय पारी की पहली गेंद पर ही अभिषेक शर्मा मैट हेनरी की गेंद पर डिवोन कॉन्वे को कैच थमा बैठे और गोल्डन डक पर आउट हो गए। इस मौके पर उनका नाम उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गया जिन्होंने टी20 में पारी की पहली गेंद पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह “शर्मनाक रिकॉर्ड” केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और संजू सैमसन के नाम दर्ज है।
टी20 में पहली गेंद पर आउट हुए भारतीय बल्लेबाज:
केएल राहुल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2016
पृथ्वी शॉ बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस 2021
रोहित शर्मा बनाम वेस्ट इंडीज, बासेटेरे 2022
संजू सैमसन बन...









