IND vs SA टेस्ट: जडेजा के आउट होते ही भारत की मुश्किलें बढ़ीं, 123/7 पर लड़खड़ा गई टीम
बारसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम लगातार गिरते विकेटों से संकट में घिरती जा रही है। रविंद्र जडेजा भी क्रीज पर टिक नहीं पाए और भारत को सातवां झटका लग गया। 44 ओवर के बाद टीम का स्कोर 7 विकेट पर सिर्फ 123 रन है।
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की पकड़ मजबूत
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने पूरे सत्र में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।स्पिनर साइमन हार्मर और केशव महाराज जहां टर्न से परेशान कर रहे हैं, वहीं मार्को यानसेन बाउंस और उछाल से विकेट निकालते हुए भारतीय पारी को सांस नहीं लेने दे रहे हैं। तीसरे दिन के दूसरे सत्र में यानसेन ने अकेले तीन विकेट अपने नाम किए।
पंत, जुरेल और सुदर्शन भी हुए ढेर
टी ब्रेक से पहले भारत ने 102 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
केएल राहुल 22 रन बनाकर स्लिप में कैच दे बैठे
यशस्वी जायसवाल 58 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए
...










