रक्षा मंत्री बोले – पार्टी में कोई अंदरूनी कलह नहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA बनाएगी सरकार
मुख्य खबर:भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक टीवी इंटरव्यू में साफ किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी में किसी प्रकार की अंदरूनी कलह नहीं है और संगठन पूरी मजबूती से काम कर रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि “पार्टी में नेतृत्व चयन की प्रक्रिया सुव्यवस्थित है। हर निर्णय परिपक्वता और संगठनात्मक अनुशासन के साथ लिया जाता है।"
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भूमिका पर भी टिप्पणी की और कहा कि “RSS पार्टी के राजनीतिक निर्णयों में दखल नहीं देता, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है।”
बिहार चुनाव पर भरोसा जतायारक्षा मंत्री ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि जनता का ...










