International Migrants Day 2025: भारतीयों के लिए 5 सबसे सुरक्षित देश और उच्च कमाई वाले विकल्प
नई दिल्ली।हर साल लाखों भारतीय बेहतर जीवन और उच्च सैलरी की तलाश में विदेश जाते हैं। 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (International Migrants Day) पर यह जानना महत्वपूर्ण है कि कौन से देश भारतीयों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद हैं।
भारतीयों के लिए 5 सबसे सुरक्षित देश
न्यूजीलैंड – अपराध दर बेहद कम, शांत जीवन और स्थानीय लोग अप्रवासियों का स्वागत करते हैं। भारतीय समुदाय यहां मजबूत है।
कनाडा – स्वास्थ्य सेवाएं उत्कृष्ट, PR नीति इमिग्रेंट्स के लिए अनुकूल और नागरिकों के प्रति मित्रवत व्यवहार।
जर्मनी – यूरोप का सबसे ऑर्गनाइज्ड और सुरक्षित देश, सख्त कानूनों के कारण अपराध दर कम, 2025 से स्किल्ड वर्कर्स के लिए दरवाजे खुले।
यूएई (दुबई और अबू धाबी) – सख्त कानूनों के कारण रात में भी सुरक्षित, बड़े भारतीय समुदाय के कारण अकेलापन महसूस नहीं होता।
ऑस्ट्रेलिया – मेलबर्न और सिडनी जैसे श...










