अंडर-19 विश्व कप हीरो वैभव सूर्यवंशी के फैन बने शशि थरूर, सचिन से की तुलना
नई दिल्ली: भारत को रिकॉर्ड छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने देशवासियों का दिल जीत लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने वालों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शामिल हो गए हैं। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा,"वैभव सूर्यवंशी को तुरंत बड़े सम्मान मिलने चाहिए। पिछली बार जब हमारे पास क्रीज पर 14 साल का जीनियस था, उसका नाम सचिन तेंदुलकर था। और हमने उसे ज्यादा इंतजार नहीं करवाया था।"
थरूर ने इस पोस्ट में वैभव की बल्लेबाजी को ‘Suryavansh-in-a-lifetime talent!’ बताते हुए युवाओं के लिए उन्हें एक रोल मॉडल करार दिया।
आईसीसी की अंडर-19 विश्व कप सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिलवैभव सूर्यवंशी को आईसीसी की अंडर-...










