कैबिनेट मंत्री की वकील बेटी शादी के बाद भी बनी सुहागन वाली खूबसूरत दुल्हन
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। कानपुर में धूमधाम से हुई इस शादी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वीवीआईपी नेता दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे। लेकिन जितना ध्यान नेताओं की मौजूदगी ने खींचा, उतना ही आकर्षण रही दुल्हन राशि सचान का।
शादी के बाद पहली बार राशि ने अपने सुहागन रूप में सबका दिल जीत लिया। उन्होंने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र के साथ अपनी सादगी और परंपरागत संस्कारों को बनाए रखा। वकील और उद्यमी राशी ने अपने हैंडमेड ब्रांड 'छुपे रुस्तम' के पेस्टल लहंगे में भी आधुनिकता और पारंपरिकता का खूबसूरत मेल दिखाया।
लुक और स्टाइल
राशि ने फुल स्लीव्स अनारकली पहना, जिसमें कोहैवी एम्ब्रॉयडरी और सुनहरे धागों के फ्लोरल पैटर्न ने लुक को खास बनाया। स्कर्ट का हिस्सा सरल रखा गया था, जबकि दुपट्टा कंट्रास्ट ...










