पेरेंट्स ध्यान दें: बच्चे को प्ले स्कूल भेजने की सही उम्र जानना है जरूरी, वरना बढ़ सकती है जुदाई की चिंता
नई दिल्ली।
बच्चे का पहली बार स्कूल जाना हर माता-पिता के लिए एक भावनात्मक और अहम फैसला होता है। आमतौर पर पेरेंट्स स्कूल का माहौल, सुरक्षा और पढ़ाने के तरीकों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार एक बेहद जरूरी पहलू—बच्चे की सही उम्र—नज़रअंदाज़ हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बहुत कम उम्र में बच्चे को प्ले स्कूल भेजने से उसमें सेपरेशन एंग्जायटी यानी माता-पिता से बिछड़ने का डर बढ़ सकता है।
पीडियाट्रिशियन और एक्सपर्ट डॉक्टर निमिषा अरोड़ा के अनुसार, प्ले स्कूल के लिए तीन साल की उम्र सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस उम्र तक बच्चा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्कूल जाने के लिए अधिक तैयार होता है।
पेरेंट्स में बढ़ रहा है ‘फोमो’ का डर
डॉ. अरोड़ा बताती हैं कि आजकल माता-पिता में फियर ऑफ मिसिंग आउट (FOMO) तेजी से बढ़ रहा है। जब वे देखते हैं कि आसपास के बच्चे डेढ़ या दो साल की उम्र में ही स्कू...










