राजस्थान की युवरानी अंशिका कुमारी का रॉयल साड़ी लुक, पल्लू के साथ बिखेरी अप्सराओं जैसी खूबसूरती
सादगी और रॉयलिटी का परफेक्ट मेल हो, तो वह नजर आए युवरानी अंशिका कुमारी में। राजस्थान के करौली शाही परिवार की ये युवरानी सिंपल साड़ी को इतनी खूबसूरती और ग्रेस के साथ कैरी करती हैं कि किसी अप्सरा से कम नहीं लगतीं।
सिंपल साड़ी में क्लासी अंदाजयुवरानी अंशिका सोशल मीडिया पर तो खुद एक्टिव नहीं रहतीं, लेकिन उनके रॉयल परिवार के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी स्टाइलिश तस्वीरें मिलती हैं। लाइट पिंक साड़ी, बस बॉर्डर को कढ़ाई और सेक्विन से हाइलाइट किया गया, और बाकी साड़ी प्लेन रखा गया। इसे पर्ल लेयरिंग चोकर, कंगन और क्लासी ब्राउन बैग के साथ स्टाइल कर उन्होंने सिंपल लुक को भी रॉयल टच दिया।
सेक्विन साड़ी में बिखेरा ग्लैमरस लुककभी-कभार युवरानी ब्लिंग भी ऐड करती हैं। ब्लैक और गोल्डन सेक्विन साड़ी में वह युवराज के साथ नजर आईं। सिर पर पल्लू लेकर ड्रेप किया गया लुक, सिल्वर स्लिंग बैग और रेड लिपस्टिक ने उनकी मुस्क...










