Monday, November 24

यूपी में SIR को लेकर अहम जानकारी: गाजियाबाद DM ने बताईं वोटरों के लिए 5 जरूरी बातें

गाजियाबाद, 24 नवंबर 2025
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मतदाता सूची को अपडेट करने के इस अभियान को लेकर आम लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच गाजियाबाद के डीएम ने अपने X हैंडल पर वोटरों के लिए पांच महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी बताया गया है।

DM के अनुसार वोटरों के लिए 5 जरूरी बातें

  1. गणना प्रपत्र पूरी तरह भरकर बीएलओ को वापस करें
    फार्म जमा करते समय पावती लेना न भूलें।
  2. फार्म जमा न करने पर नाम कटने का खतरा
    प्रपत्र न देने वालों को अनुपस्थित माना जाएगा और मतदाता सूची से नाम हट सकता है।
  3. यह फॉर्म वेरिफिकेशन के लिए अनिवार्य है
    मतदाता के अस्तित्व और पते की पुष्टि इसी के आधार पर होगी।
  4. किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं
    बीएलओ को फार्म देते समय कोई प्रमाण पत्र संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है।
  5. समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क करें

क्यों चल रहा है SIR अभियान?

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब यूपी सहित देश के 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया चल रही है। इसका मुख्य उद्देश्य—

  • मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन करना
  • मृतकों और स्थायी रूप से बाहर चले गए लोगों के नाम हटाना

18 साल के नए वोटरों का नाम जुड़ेगा

परिवार में कोई सदस्य 18 वर्ष का हो गया है, तो उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए फार्म में—

  • नाम
  • आधार नंबर
  • माता-पिता/पति-पत्नी का नाम
  • मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी।

एक दस्तावेज लगाना होगा, फिर होगा सत्यापन

  • उपलब्ध 11 दस्तावेजों में से किसी एक को संलग्न कर हस्ताक्षर के साथ अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद BLO घर आकर जानकारी का सत्यापन करेगा।
  • विवरण सही मिलने पर नाम सूची में बना रहेगा, अन्यथा हटाया जा सकता है।

SIR प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन लगातार निगरानी में है। लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी जानकारी सामने आई है।
मतदाता सूची में अपना नाम सुरक्षित रखने के लिए तय समय सीमा में फार्म भरना अब हर वोटर की जिम्मेदारी बन गई है।

Leave a Reply