
बालों का टूटना, झड़ना और समय से पहले सफेद होना आज की भागती हुई जिंदगी में आम समस्या बन गई है। इन समस्याओं से बचाव के लिए बाजार में कई तरह के शैंपू और कंडीशनर उपलब्ध हैं, लेकिन इनसे अक्सर पर्याप्त फायदा नहीं होता। इस स्थिति में घरेलू नुस्खे न सिर्फ बालों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि खर्चे में भी बचत करते हैं।
कंटेंट क्रिएटर रोहित सचदेवा ने सरसों के तेल के कुछ असरदार घरेलू उपाय बताए हैं, जिनका नियमित उपयोग बालों की सेहत सुधार सकता है।
सरसों तेल के फायदे
सरसों का तेल बालों और त्वचा दोनों के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों का झड़ना कम करते हैं, डैंड्रफ को रोकते हैं और समय से पहले सफेद होने से बचाव करते हैं। यह तेल स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है और बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ाता है, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।
रोहित सचदेवा के 4 घरेलू नुस्खे
-
बाल बढ़ाने के लिए तेल
एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और इसमें कलौंजी के बीज, मेथी दाने और आंवला पाउडर डालकर अच्छे से भूनें। इसे 24 घंटे के लिए छोड़ दें और बाद में छान लें। शैंपू करने से एक घंटे पहले बालों में लगाएं। -
डैंड्रफ और जूं से छुटकारा
नीम की पत्तियों को धोकर मिक्सी में पीस लें और इस पेस्ट को गर्म सरसों के तेल में डालें। कुछ देर पकने के बाद तेल को छानकर सिर में शैंपू करने से पहले लगाएं। इसकी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज डैंड्रफ और जूं दोनों को कम करती हैं। -
हेयर मास्क तैयार करें
दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच सरसों का तेल मिलाकर शैंपू करने से 30 मिनट पहले बालों में लगाएं। इससे बालों को मजबूती मिलेगी और टूटना-झड़ना कम होगा। -
नाभि में सरसों तेल लगाना
रोहित सचदेवा के अनुसार रोजाना नाभि में सरसों का तेल लगाने से न सिर्फ बालों को बल्कि त्वचा को भी लाभ मिलता है। यह रूखी त्वचा और होंठों की ड्राईनेस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
घर पर सरल उपाय अपनाकर आप बालों की सेहत को सुधार सकते हैं और झड़ने-सफेद होने जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
