Monday, February 16

पाकिस्तान की हेकड़ी निकालने वाले ईशान किशन का पटना में आलीशान घर, फॉल्स सीलिंग और शानदार वॉल आर्ट खींचते हैं ध्यान

पटना। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले स्टार क्रिकेटर ईशान किशन अब अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ पटना स्थित अपने आलीशान घर की वजह से भी चर्चा में हैं।

This slideshow requires JavaScript.

बेली रोड का शानदार आशियाना

ईशान किशन का घर बेली रोड के आशियाना इलाके में स्थित है। घर का इंटीरियर आधुनिक और आलीशान है, जो उनके शानदार जीवनशैली को बखूबी दर्शाता है। घर के हर कोने में मौजूद हरियाली और मॉर्डन सजावट देखने में आकर्षक लगती है और घर में प्रवेश करते ही आंखों को सुकून मिलता है।

बगीचा और पार्किंग एरिया

घर के बाहरी हिस्से में घने पेड़-पौधे और छोटी झाड़ियां लगी हुई हैं, जो वातावरण को शुद्ध और ताजा बनाती हैं। बैठने और टहलने के लिए खुला स्पेस है, जहां भूरे रंग की टाइल्स वाला फर्श आकर्षक लगता है। बगीचे के पास बड़े पार्किंग एरिया के ऊपर टीन की छत लगी है, जो सुविधा और स्टाइल दोनों का मिश्रण है।

लिविंग एरिया का लग्जरी डेकोर

लिविंग एरिया की फॉल्स सीलिंग में लगी वॉर्म लाइट और ग्रे पत्थर जैसी फिनिश वाली दीवारें कमरे को प्रीमियम लुक देती हैं। गहरे रंग के आरामदायक सोफे न्यूट्रल रंगों के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं। कमरे के एक कोने में बड़े डार्क फ्रेम वाला वॉल आर्ट डेकोरेशन घर के लुक को पूरा करता है।

बोल्ड और ट्रेंडी डिज़ाइन

गलियारे और कमरों में भूरे रंग के लकड़ी के दरवाजों का इस्तेमाल सफेद दीवारों के साथ शानदार कंट्रास्ट बनाता है। ग्रे टेक्सचर वाला वॉलपेपर और ज्यामितीय कट्स वाली छत घर को बोल्ड और मॉडर्न लुक देती है। पैनल वाली अलमारी में क्रीम और ऑफ-व्हाइट रंगों का उपयोग कमरे को बड़ा और हवादार दिखाता है।

मॉड्यूलर किचन और सिटिंग एरिया

मॉड्यूलर किचन सेटअप में काले रंग के ग्रेनाइट काउंटरटॉप और चिमनी है, जो खाना बनाने के अनुभव को बेहतर बनाता है। घर के अन्य हिस्सों में सफेद दीवारों और क्रीम संगमरमर के फर्श का तालमेल एरिया को हवादार बनाता है। सिटिंग एरिया में नीले वेलवेट सोफे और हरे पौधों का चयन घर में ताजगी और रॉयल टच जोड़ता है।

ईशान किशन का यह घर न केवल उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाता है, बल्कि आधुनिक और क्लासी होम डेकोर के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

Leave a Reply