Thursday, February 12

दहेज के लालच में ताजुद्दीन ने तोड़ी हदें: पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी

उत्तर प्रदेश के महोबा में दहेज लोभी पति द्वारा अपनी पहली पत्नी को धोखा देकर गुपचुप दूसरी शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में पति ताजुद्दीन ने पहली पत्नी नगमा खातून को चार साल से अधिक समय तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली।

This slideshow requires JavaScript.

पीड़िता नगमा खातून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका निकाह 9 अप्रैल 2018 को हुआ था। शादी के समय माता-पिता ने साढ़े चार लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य दहेज दिया था। लेकिन ताजुद्दीन और उसके ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में माता-पिता की संपत्ति और कार की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर उन्होंने नगमा को मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाया।

पीड़िता के अनुसार, ससुराल वालों ने धमकी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उनके बेटे की शादी दूसरी जगह कर देंगे। इसके बाद नगमा को परिवार से अलग किराए के कमरे में रखा गया। चार महीने पहले ताजुद्दीन ने छतरपुर के लवकुशनगर निवासी काजल से दूसरी शादी कर ली, जिसकी जानकारी नगमा को रिश्तेदारों के माध्यम से हुई।

कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति ताजुद्दीन, ससुर कुतुबुद्दीन, सास कुरैशा, ननद शगुफ्ता, ननदोई शाकिर, शाहीन और अन्य कुल 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस मामले ने समाज में दहेज के खिलाफ सख्त कानून लागू करने की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है।

Leave a Reply