Thursday, February 12

बेगूसराय ट्रिपल मर्डर केस: लालच में अंधे विकास कुमार को फांसी की सजा

बेगूसराय कोर्ट ने एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है। साल 2019 की दिवाली की रात संपत्ति के लालच में अपने ही भाई, भाभी और भतीजी की हत्या करने वाले आरोपी विकास कुमार को आज फांसी की सजा सुनाई गई।

This slideshow requires JavaScript.

एडीजे-3 न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए इस घटना को जघन्य अपराध (Hienous Crime) मानते हुए आरोपी को फांसी की सजा दी। आरोपी को बेऊर जेल से बेगूसराय जेल लाया गया था।

सरकारी अधिवक्ता राम प्रकाश यादव ने बताया कि अदालत ने इस घटना को बेहद गंभीर और निर्दयतापूर्ण अपराध करार दिया। इस मामले में छह गवाहों ने घटना की पुष्टि करते हुए अपनी गवाही दी, जो कोर्ट में प्रस्तुत की गई।

इस निर्णय के साथ ही कानून ने साफ संदेश दिया है कि संपत्ति या लालच के लिए अपने परिवार के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Leave a Reply