Wednesday, March 4

115 द्वीप वाले सेशेल्स के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे, जयशंकर से मुलाकात, पीएम मोदी से शाम को अहम बैठक

नई दिल्ली: हिंद महासागर के छोटे लेकिन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीपीय देश सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी आज भारत के दौरे पर राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों, समुद्री सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग पर चर्चा की।

This slideshow requires JavaScript.

एस. जयशंकर ने कहा, “समुद्री पड़ोसी होने के नाते हम इस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा के लिए ‘विजन महासागर’ को आगे बढ़ाने में उनके समर्थन को महत्व देते हैं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी शाम की मुलाकात दोनों देशों के सहयोग के लिए नए रास्ते खोलेगी।”

भारत का बढ़ता कद और अंतरराष्ट्रीय दौरे
भारत ने हाल ही में यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर सफलता हासिल की है। इस बढ़ते वैश्विक कद को देखते हुए छोटे से लेकर बड़े देशों तक के राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली दौरा लगातार जारी है। भारत कई और देशों के साथ भी व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत कर रहा है।

सेशेल्स की प्राकृतिक सुंदरता
हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स 115 द्वीपों वाला देश है। यह अपने कोरल रीफ, समुद्री तट और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसका मुख्य द्वीप माहे है और राजधानी विक्टोरिया है। सेशेल्स हनीमून और पर्यटन के लिए भी पर्यटकों की पसंदीदा जगह है।

Leave a Reply