Tuesday, February 3

मेलानिया: डोनाल्ड ट्रंप की फर्स्ट लेडी पर बनी सबसे महंगी डॉक्यूमेंट्री, ओपनिंग वीकेंड पर मचा तहलका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘मेलानिया’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इस फिल्म की मार्केटिंग पर 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए गए, जिससे इसे अब तक की सबसे महंगी डॉक्यूमेंट्री माना जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्ड कमाई
ब्रेट रैटनर निर्देशित इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण से 20 दिन पहले की घटनाओं पर आधारित है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप समर्थकों ने ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म से करीब 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जो डॉक्यूमेंट्री के लिहाज से बेहद बड़ा आंकड़ा है।

फिल्म क्रिटिक्स से मिली प्रतिक्रियाएँ थोड़ी मिश्रित रही। रॉटेन टोमाटोज़ पर इस फिल्म को 10 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जबकि मेटाक्रिटिक पर सिर्फ 6 प्रतिशत ने इसे सकारात्मक रिव्यू दिया।

मेलानिया की प्रतिक्रिया और ओस्कर रिकॉर्ड
फर्स्ट लेडी मेलानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
“सभी द्वारा पसंद किया गया – ए सिनेमास्कोर। ‘मेलानिया’ ने पहले ही 2025 के ऑस्कर के लिए नॉमिनेट पांच फिल्मों से अधिक कमाई कर ली है।”

ब्रेट रैटनर की वापसी
यह रैटनर की 12 साल में पहली फीचर फिल्म है। उनके ऊपर पिछले वर्षों में यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे थे, जिन्हें उन्होंने हमेशा नकारा। यह डॉक्यूमेंट्री उनके करियर में एक बड़ी वापसी के तौर पर देखी जा रही है।

मार्केटिंग और वितरण पर भारी खर्च
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए 40 मिलियन डॉलर और मार्केटिंग पर 35 मिलियन डॉलर खर्च किए। हॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रमुख मैगजीन ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के मुताबिक इसे अब तक की सबसे महंगी डॉक्यूमेंट्री कहा जा रहा है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया
अमेज़न का मानना था कि दर्शक फिल्म में रुचि दिखाएँगे। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, लगभग 75 प्रतिशत दर्शक नॉर्थ अमेरिका से थे, जबकि हिस्पैनिक दर्शकों की संख्या 11 प्रतिशत थी। इस दौरान टिकट बिक्री में राजनीतिक झुकाव का असर भी दिखा, कंज़र्वेटिव इलाकों में अधिक उत्साह और लिबरल शहरी केंद्रों में कम प्रतिक्रिया देखी गई।

‘मेलानिया’ की कहानी न्यूयॉर्क टाइम्स की नंबर 1 बेस्टसेलर किताब ‘मेलानिया’ पर आधारित है, जो उनके बचपन से लेकर 2024 के चुनावी अभियान तक फैली हुई है।

Leave a Reply