
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने एक एक्ट्रेस को सीधा शादी का ऑफर दे दिया। इस दौरान पवन ने खुद को ‘सांवला, टिकाऊ और संस्कारी’ बताया और कहा कि कमाई में कोई कमी हो तो बताई जा सकती है।
वीडियो का किस्सा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लगभग 3 मिनट 26 सेकंड का है, जिसमें पवन सिंह स्टेज पर खड़े होकर एक्ट्रेस से पूछते हैं,
“आपकी शादी हो गई?”
एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि अभी शादी नहीं हुई और वे किसी सुंदर, सुशील, टिकाऊ, संस्कारी और कमाऊ लड़के की तलाश में हैं। इस पर पवन सिंह ने मज़ाकिया अंदाज में कहा,
“सांवला हूं, काला हूं, कमासुद हूं। सुंदर नहीं हूं, लेकिन संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया, सिर्फ वारंटी है।”
लड़कियों और रिश्तों पर कटाक्ष
पवन ने आगे कहा कि आजकल लड़कियों और लड़कों दोनों में जमाना उल्टा हो गया है। लड़कियां भी कहती हैं,
“आई लव यू, ठीक है… बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं,”
लेकिन असलियत में उनके रास्ते अलग होते हैं। पवन ने इसे लंबी दौड़ का घोड़ा बनने जैसा बताया और कहा कि रिश्ते में टिकाऊपन सबसे जरूरी है।
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ
पवन सिंह की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी नीलम सिंह की 2015 में मृत्यु हो गई। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। इसके अलावा पवन और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का अफेयर भी सुर्खियों में रहा। कहा जाता है कि उनके बीच कॉन्ट्रैक्चुअल रिलेशनशिप था। पवन पर पूर्व गर्लफ्रेंड को मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगे हैं।
इस वीडियो और उनके बयान ने एक बार फिर पवन सिंह की व्यक्तिगत और विवादित छवि को सोशल मीडिया पर गर्मा दिया है।