Tuesday, February 3

बिना ‘बॉस’ के दो दिन से तिहाड़ जेल, नए डीजी के नाम पर अटकलें तेज

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल के डीजी एसबीके सिंह के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद भी नए चीफ की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जेल प्रशासन दो दिन से नए आदेश का इंतजार कर रहा है। आम तौर पर डीजी पद पर ताजपोशी का नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो जाता है, लेकिन इस बार सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

This slideshow requires JavaScript.

कौन हो सकता है नया डीजी:
प्रशासनिक गलियारों में विभिन्न नामों की चर्चा तेज है। सबसे ज्यादा संभावना दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी 1995 बैच के आईपीएस रविंद्र सिंह यादव को बताई जा रही है। इनकी रिटायरमेंट मार्च 2028 में है। इसके बाद चर्चा में रॉबिन हिब्रू (1993 बैच, रिटायरमेंट जुलाई 2028) का नाम है।

अन्य संभावित नामों में शामिल हैं:

  • पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा (1992 बैच)

  • राजेश खुराना (1994 बैच, रिटायरमेंट सितंबर 2029)

  • नीरज ठाकुर (1994 बैच, रिटायरमेंट जून 2027)

  • गरिमा भटनागर (1994 बैच, EOW की हेड, रिटायर अप्रैल 2027)

  • आनंद मोहन (हाल ही में दिल्ली आए, रिटायरमेंट 2030)

सूत्रों के अनुसार, तिहाड़ डीजी के नाम के फाइनल होने में देरी का कारण 26 जनवरी के कार्यक्रम, बीटिंग रिट्रीट और केंद्रीय बजट रहे। उम्मीद जताई जा रही है कि 5 फरवरी के आसपास नए डीजी का नाम घोषित हो सकता है।

तिहाड़ जेल प्रशासन के लिए यह समय संवेदनशील है और सभी अधिकारी नए डीजी के आदेश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply