Monday, February 2

25 साल की पलक तिवारी ने पहना 2.45 लाख का मरमेड गाउन, मॉडर्न प्रिंसेस बन बिखेरा जलवा

इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही पलक तिवारी अपने स्टाइलिश और क्लासी लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में वैराइटी इंडिया लॉन्च इवेंट में उन्होंने ब्लैक मरमेड गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली और अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया।

This slideshow requires JavaScript.

पलक का यह गाउन डिजाइनर गौरी और नैनिका का है, जिसका वेलवेट फैब्रिक और मरमेड डिजाइन इसे बेहद रॉयल और लग्ज़ूरियस लुक देता है। गाउन की कीमत 2,45,000 रुपये बताई गई है।

स्ट्रैपलेस गाउन में दिखा जलवा

गाउन को स्ट्रैपलेस डिजाइन में रखा गया, जो पलक के कर्व्स को खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रहा है। नेकलाइन पर कर्व कट डीटेलिंग और बॉडी पर लगे सेक्विन व सिल्वर स्टोन ने इसे और आकर्षक बना दिया। स्टोन्स अलग-अलग साइज और शेप में लगाए गए हैं, जिससे गाउन में ड्रामा और शाइन दोनों बढ़ गए।

स्कर्ट पोर्शन और फ्लोइ टच

स्कर्ट हिस्से में छोटे-छोटे फ्लेयर्स और प्लीट्स से फ्लोइ लुक तैयार किया गया, जबकि फ्लोर लेंथ हेम और छोटी ट्रेल ने गाउन को एलिगेंट और प्रिंसेस वाइब्स दी।

मिनिमल जूलरी से परफेक्ट लुक

पलक ने गाउन के स्टोन वर्क को हाईलाइट करने के लिए डायमंड स्टडेड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और हाथ में रिंग पहनी। बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ वैवी टच देकर ओपन रखा और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप से लुक कंप्लीट किया।

पलक का लुक अपनाने के टिप्स

  • गाउन या ड्रेस पर ज्यादा कलरफुल काम न करें, एक पैटर्न ही पर्याप्त है।

  • जूलरी मिनिमल रखें, ताकि आउटफिट का चार्म बना रहे।

  • मेकअप और हेयर स्टाइल सादगी में ही रखा जाए।

  • स्ट्रैपलेस के बजाय नूडल स्ट्रैप या स्लीव्स वाली बॉडी फिटेड ड्रेस भी ट्राई की जा सकती है।

ब्लैक ड्रेस क्यों हर अवसर के लिए बेस्ट है?

  • कभी आउट ऑफ फैशन नहीं जाती।

  • दिन हो या रात, हर अवसर पर फिट बैठती है।

  • फोटो में शार्प और स्टाइलिश दिखती है।

  • किसी भी कलर या एक्सेसरी के साथ आसानी से मैच होती है।

  • बॉडी कर्व्स को स्मूद और बैलेंस्ड दिखाती है, हाइट को लंबा लगती है।

पलक तिवारी ने इस ब्लैक मरमेड गाउन में अपनी अदाओं और स्टाइल से सभी का ध्यान खींचा और साबित कर दिया कि सादगी में भी स्टाइल और रॉयल टच बेमिसाल होता है।

Leave a Reply