
चेहरे पर डार्क स्पॉट, झाइयाँ और दाग-धब्बों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की क्रीम और सीरम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये केमिकल्स वाली चीजें त्वचा को ज्यादा फायदा नहीं पहुँचातीं। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर सौरव हजारिका का कच्चे दूध वाला फेस मास्क निखार और त्वचा की देखभाल का आसान तरीका साबित हो सकता है।
फेस मास्क क्यों जरूरी है
फेस मास्क स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा है। इसे लगाने से त्वचा गहराई से साफ होती है, नमी मिलती है और कील-मुंहासों से बचाव होता है। यह चेहरे की डैमेज्ड सेल्स को रिपेयर करने में भी मदद करता है।
घर पर मास्क क्यों बनाएं
बाजार में मिलने वाले मास्क में अक्सर केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। हर किसी की त्वचा पर ये सूट नहीं करते और इनके इस्तेमाल से कभी-कभी नुकसान भी हो सकता है। इसलिए नेचुरल और घरेलू चीजों से तैयार मास्क बेहतर विकल्प साबित होते हैं।
सामग्री
-
आधा गिलास कच्चा दूध
-
एलोवेरा जेल
-
गुलाब जल
(मात्रा जरूरत अनुसार तय करें)
बनाने की विधि
-
एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें।
-
इसमें कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाएँ।
-
सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें।
-
इस घोल को रात सोने से 10 मिनट पहले चेहरे पर लगाएँ।
-
ध्यान दें कि इसे रातभर लगाकर रखें।
इस्तेमाल और फायदे
-
डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद।
-
त्वचा को नेचुरली शाइनी और हेल्दी बनाता है।
-
पैच टेस्ट के बाद ही चेहरे पर इस्तेमाल करें।
सौरव हजारिका का यह फेस मास्क घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह त्वचा को निखार देने में असरदार है