Tuesday, January 13

संभावना सेठ ने पवन सिंह के गाने पर किया हाई-वोल्टेज डांस, फैंस बोले- 45 साल में ये जादू, मलाइका फेल हैं

मुंबई: डांसर और एक्ट्रेस संभावना सेठ ने हाल ही में पवन सिंह के हिट गाने राजा जी के दिलवा पर धमाकेदार डांस किया, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 45 साल की संभावना के डांस को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे इतनी उम्र की हैं। उनकी ऊर्जा और स्टाइल को देखकर कई लोगों ने उन्हें मलाइका अरोड़ा से भी बेहतर करार दिया।

This slideshow requires JavaScript.

संभावना सेठ एक मशहूर डांसर, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जब कोई व्लॉग नहीं बना रहा था, तब उनके पति अविनाश द्विवेदी ने उन्हें यूट्यूब पर लॉन्च करने में मदद की। इसके बाद उनकी लोकप्रियता लाखों में पहुंच गई और फैंस ने संभावना का नया, अलग अंदाज़ भी खूब पसंद किया।

हाल ही में संभावना ने 14 सेकेंड का एक शॉर्ट वीडियो रील बनाया जिसमें उन्होंने गाने ‘राजा जी के दिलवा’ पर जोरदार डांस किया। उनके लटके-झटके और कातिलाना स्टेप्स देखकर फैंस दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

एक फैन ने लिखा, “45 साल की हैं, कौन कहेगा ये!” वहीं दूसरे ने कहा, “संभावना जी, आप रियल क्वीन हैं। डांस करते ही सबकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी।” कुछ ने तो उन्हें मलाइका अरोड़ा से भी बेहतर बताया।

संभावना और अविनाश की निजी जिंदगी
संभावना और अविनाश सबसे चर्चित कपल्स में से एक रहे हैं। हालांकि, 2024 में उन्हें एक बड़ा झटका लगा जब उनका गर्भपात हो गया। वे लंबे समय तक प्रेग्नेंसी की कोशिश कर रहे थे और कई बार IVF करवाने के बाद भी सफलता नहीं मिली। अंततः जब उन्हें गर्भधारण का सुख मिला, तब दुर्भाग्यवश उनका गर्भपात हो गया।

इस दर्दनाक अनुभव के बारे में अविनाश और संभावना ने अपने व्लॉग में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि IVF के दौरान उम्मीदें भले थीं, लेकिन किसी कारणवश यह सफल नहीं हो पाया। अविनाश ने बताया कि संभावना ने अपने अजन्मे बच्चे को खो दिया, और इस कठिन दौर में भी वे दोनों एक-दूसरे का सहारा बने।

 

Leave a Reply