Saturday, January 10

दिल्ली में दो सालों का रिकॉर्ड टूटा, न्यूनतम तापमान 4.2°C, कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने राजधानीवासियों को बेहाल कर दिया है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो वर्षों का सबसे सर्द दिन रहा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।

 

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2°C, पालम 4.5°C, लोधी रोड 4.7°C और रिज स्टेशन पर 5.3°C दर्ज किया गया। आयानगर में भी 4.5°C का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। IMD ने बताया कि 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 17°C के आसपास रहा, जबकि नमी अधिक होने के कारण कोहरे और प्रदूषण का प्रभाव और बढ़ गया।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में इतनी सर्दी के पीछे उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता मुख्य कारण है। हालांकि शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण स्तर में कोई खास सुधार नहीं हुआ। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में खतरनाक श्रेणी (400 से अधिक) में दर्ज किया गया।

 

IMD के अनुसार, 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5°C तक गिरने की संभावना है, जबकि 12 जनवरी को भी ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

 

Leave a Reply