
ग्रीक सेना भारतीय कंपनी टाटा के बनाए WhAP 8×8 आर्मर्ड कॉम्बैट व्हीकल को खरीदने की तैयारी में है। इस कदम से पाकिस्तान का दोस्त तुर्की घबरा गया है। तुर्की की मीडिया ने इसे युद्ध के संकेत के तौर पर पेश किया है।
तुर्की मीडिया आउटलेट येनी अकिट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि ग्रीस ने यह वाहन खरीदकर तुर्की के खिलाफ अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाई है। तुर्की की प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब ग्रीस की सेना ने भारतीय टाटा के WhAP 8×8 का आधिकारिक मूल्यांकन शुरू किया है।
ग्रीक सेना में आधुनिकीकरण की जरूरत
12 दिसंबर 2025 को एथेंस में ग्रीक सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। इसमें वाहन को ऑपरेशन टेस्टिंग के लिए ग्रीस में अस्थायी तैनाती पर चर्चा हुई। वर्तमान में ग्रीस के अधिकांश आर्मर्ड वाहनों में M113A1 और M1113A2 शामिल हैं, जिनका आधुनिकीकरण पुराने मानकों पर सीमित है। ग्रीस अभी भी सोवियत निर्मित BMP-1 आर्मर्ड पर्सनल कैरियर्स का उपयोग कर रहा है।
टाटा WhAP 8×8: खासियत
SATANAG लेवल-4 बैलिस्टिक सुरक्षा
स्केलेबेल मॉड्यूलर आर्मर
रिमोट कंट्रोल्ड वेपन सिस्टम / 30 mm मेन्ड बुर्ज
जल और जमीन दोनों पर चलने की क्षमता (वॉटर जेट)
3 क्रू और 8 सैनिकों की कैपेसिटी
600 hp कमिंस ISXe इंजन + ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
100 किमी/घंटा की रफ्तार
यह वाहन तेज, सुरक्षित और सैनिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
यूरोपियन मार्केट में कदम
WhAP 8×8 को पहली बार 2014 में डिफेंस एक्सपो में पेश किया गया। विभिन्न परीक्षण और अपडेट के बाद यह वाहन यूरोपियन रक्षा बाजार में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है। मई 2025 में एथेंस में आयोजित DEFEA 2025 में इसे इंटरनेशनल डिफेंस और सिक्योरिटी एग्जीबिशन में प्रदर्शित किया गया।
निष्कर्ष
भारतीय तकनीक वाला यह आर्मर्ड वाहन ग्रीस के लिए क्षमता और आधुनिकता का प्रतीक बन सकता है। तुर्की की प्रतिक्रिया से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका है, लेकिन ग्रीस का कदम अपने सैन्य आधुनिकीकरण और सुरक्षा बलों की ताकत बढ़ाने के इरादे को दर्शाता है।