Saturday, February 28

झारखंड में बर्फीली हवाओं का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 

This slideshow requires JavaScript.

 

रांची: झारखंड में ठंड की मार लगातार जारी है। राज्य के कई जिलों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। लोहरदगा में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री, गुमला में 4.1 और लातेहार में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। राज्य के अन्य जिलों जैसे बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा और पलामू में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।

 

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री, डालनगंज 6.3, बोकारो 8.5, खूंटी 6.5 और लातेहार 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी छाया रहा।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है।

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ठंड को देखते हुए सरकार ने 8 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

 

Leave a Reply