
तिरुवनंतपुरम: इस साल की सर्दी सिर्फ उत्तर भारत तक सीमित नहीं रही, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी ठंड ने दस्तक दी है। केरल के हिल स्टेशन मुन्नार में तापमान गिरकर 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।
मुन्नार का तापमान ने सबको चौंकाया
मुन्नार का औसत तापमान दिसंबर में आम तौर पर न्यूनतम 12 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार तापमान शून्य डिग्री तक पहुंचने से स्थानीय लोग और पर्यटक हैरत में हैं। मुन्नार समुद्र तल से लगभग 1600 मीटर ऊँचाई पर स्थित है और टी-गार्डन तथा वॉटरफॉल जैसी दर्शनीय जगहों के लिए प्रसिद्ध है।
दक्षिण भारत के अन्य शहरों में भी ठंड का असर
केरल के अलावा दक्षिण भारत के अन्य शहरों में भी ठंड ने दस्तक दी है:
- हैदराबाद (तेलंगाना): अधिकतम 28°C, न्यूनतम 28°C
- चेन्नै (तमिलनाडु): अधिकतम 28°C, न्यूनतम 21°C
- बेंगलुरु (कर्नाटक): अधिकतम 28°C, न्यूनतम 14°C
मौसम विभाग ने नागरिकों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और जरूरत पड़ने पर गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।