Sunday, July 26

This slideshow requires JavaScript.

एनसीसी कैडेट्स को मिला आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक प्रशिक्षण

जबलपुर। 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

This slideshow requires JavaScript.

प्रशिक्षण के दौरान भूकंप, बाढ़, अग्निकांड और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, रक्तस्राव नियंत्रण तथा घायलों के सुरक्षित स्थानांतरण की विधियों का प्रदर्शन किया गया। कैडेट्स ने इन तकनीकों का अभ्यास भी किया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ एवं एनसीसी के अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे।

(SDNA)

Leave a Reply