विवाह योग्य जीवनसाथी मिलना क्यों हुआ कठिन? महिला संघ की विचार गोष्ठी में विशेषज्ञों ने सुझाए व्यावहारिक समाधान
इंदौर। (सद्वार्ता)अखिल भारतीय श्वेताम्बर जैन महिला संघ की केंद्रीय इकाई द्वारा वर्तमान समय में विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश में आ रही चुनौतियों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन दादावाड़ी, रामबाग में किया गया। गोष्ठी में समाज के बदलते परिवेश, युवाओं की प्राथमिकताओं और विवाह संबंधी बढ़ती अपेक्षाओं पर गंभीर मंथन हुआ तथा समस्या के समाधान हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
मुख्य वक्ता वीरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि आज उच्च शिक्षा, करियर निर्माण और आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता दिए जाने के कारण विवाह की आयु लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही शिक्षा, आय, व्यवसाय, व्यक्तित्व, कद, परिवार, शहर और जीवनशैली जैसी बातों को लेकर अपेक्षाएँ भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गई हैं, जिससे उपयुक्त जीवनसाथी का चयन कठिन होता जा रहा है।
रेखा जैन ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर...










