कैरव गांधी अपहरण केस: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन कुख्यात अपराधी घायल
जमशेदपुर, 30 जनवरी 2026: झारखंड के जमशेदपुर में कैरव गांधी अपहरण मामले से जुड़े तीन कुख्यात अपराधियों और पुलिस के बीच गुरुवार देर रात भीषण मुठभेड़ हुई। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास हुई, जहां अपराधियों को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
घायलों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान आलम और रमीज राजा के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं और इनका नाम अपहरण और फिरौती समेत कई गंभीर अपराधों में दर्ज है। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपहरण के बाद शहर छोड़ने से पहले साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपा रखे थे। इस सूचना पर पुलिस देर रात तीनों को लेकर मौके पर पहुंची। तभी गुड्डू सिंह ने अचानक थाना प्रभारी आलोक दुब...









