अबकी बार रांची में खलखो Vs खलखो: बीजेपी की रोशनी से कांग्रेस की रमा का मुकाबला
रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनावों की सियासी हलचल तेज हो गई है और रांची में मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार रांची मेयर पद के लिए दो 'खलखो' चेहरे आमने-सामने होंगे। भाजपा समर्थित रोशनी खलखो का सामना कांग्रेस समर्थित पूर्व मेयर रमा खलखो से होगा।
झारखंड बीजेपी की कोर कमेटी ने नौ नगर निगमों के मेयर और परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम अंतिम रूप दे दिए हैं। रांची नगर निगम से रोशनी खलखो को उम्मीदवार बनाया गया है, जो 4 फरवरी को नामांकन भरेंगी। वहीं, पूर्व मेयर रमा खलखो ने भी अपनी दावेदारी पेश कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
नगर निकाय चुनाव की जंगराष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और उपाध्यक्ष रेखा वर्मा की उपस्थिति में हुई बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। धनबाद से संजीव अग्रवाल, देवघर से रीता चौरसिया, हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी और अन्य शहरों के लिए क्ष...










