झारखंड में डायन के आरोप में मां-बेटे को जिंदा जलाया, पति की हालत नाजुक
चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के चाईबासा में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 12 लोगों ने कथित तौर पर डायन होने के संदेह में एक महिला और उसके मासूम बेटे को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।
इस खौफनाक वारदात में महिला और बच्चा मौके पर ही दम तोड़ गए, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
आरोपियों ने खुद थाने में आत्मसमर्पण किया
वारदात की जानकारी पुलिस को बुधवार को तब हुई जब 12 आरोपियों ने खुद कुमारडुंगी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। उनका कहना था कि महिला डायन है। इस खौफनाक कांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
गांव में फैली अफवाहें और दहशत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव में कुछ दिनों से बीमारी और अन्य घटनाओं को लेकर अफव...










