झारखंड में पेश हुआ 1,58,560 करोड़ रुपए का ‘अबुआ दिशोम बजट’, गरीबों और युवाओं पर केंद्रित
रांची (झारखंड) – वित्त वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड सरकार ने 1,58,560 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इसे राज्य के सर्वांगीण विकास और जन-हितैषी कदम के रूप में पेश किया गया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में इसे ‘अबुआ दिशोम बजट’ नाम दिया और कहा कि यह गरीबों के आंसू पोंछने और आम जनता के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला साबित होगा।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इसमें राज्य के शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अवसंरचना, ऊर्जा और युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
बजट की मुख्य विशेषताएँ
अबुआ आवास योजना: राज्य के बेघर और असुरक्षित मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए प्रावधान।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बजट आवंटन।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना: किसानों को राहत देने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।
सीएम स्कू...










