झारखंड में SIR की तैयारी पूरी, यूपी की ड्राफ्ट लिस्ट कल होगी जारी रिपोर्टेड बाय: रवि सिन्हा
देवघर: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के समापन पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण और लोकतांत्रिक पारदर्शिता को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और त्रुटिरहित चुनाव के लिए मतदाता सूची का पूरी तरह से शुद्ध होना अनिवार्य है।
झारखंड में एसआईआर की तैयारियों पर संतोष
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि झारखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की तैयारियां पूर्ण हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और सभी जिला कलेक्टर्स की सराहना की। उन्होंने भरोसा जताया कि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित होगी।
मतदाता सूची से विसंगतियों को हटाना संवैधानिक लक्ष्य
ज्ञानेश कुमार ने जोर देकर कहा कि मतदाता सूची में किसी भी मृत व्यक्ति, स्थायी रूप से...










