अंधविश्वास में फंसे बेटे और भतीजे ने कराया पिता की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
झारखंड के पलामू जिले के लेसलीगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बेटे और उसके भतीजे ने अंधविश्वास और जादू-टोना के शक में अपने ही पिता 65 वर्षीय पचू मोची की हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छोटी चोरी से शुरू हुई घटना
पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले पचू मोची के घर से कुछ पैसे गायब हो गए थे। गुस्से में उन्होंने अपने घर के कुलदेवता की तस्वीर को आंगन में फेंक कर तोड़ दिया। इसी के बाद उनके भतीजे धनंजय रविदास के घर में उसकी मां और भाई की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य अक्सर बीमार रहने लगे।
अंधविश्वास में साजिश
बेटे बबलू मोची और भतीजे धनंजय रविदास ने यह मान लिया कि पचू मोची ‘ओझा-गुनी’ का काम करते हैं और उन्होंने ही परिवार पर विपत्ति लाई है। इस शक में उन्होंने अपने पिता को ...










