मौत बनकर आया जंगली हाथी: 6 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, गजराज ने सात दिनों में 14 को कुचला
चाईबासा (झारखंड): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक अब भयावह रूप ले चुका है। मंगलवार की रात को एक जंगली हाथी ने दो गांवों में कहर बरपाया, जिसमें छह ग्रामीणों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों में बवाडिया गांव के चार सदस्य और बडापासेया गांव का एक व्यक्ति शामिल हैं।
घटना का विवरण
नवीनतम जानकारी के अनुसार, यह हमला रात के समय हुआ, जब जंगली हाथी अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया और सो रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। बवाडिया गांव में पुआल से बने झोपड़े में सो रहे परिवार के पांच सदस्य और बडापासेया गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हमले में चार अन्य ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मृतकों का विवर...










