नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ 16 जनवरी से, जनता तक सीधे पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से अपनी राज्यव्यापी ‘समृद्धि यात्रा’ शुरू करेंगे। इस महत्वाकांक्षी यात्रा का मुख्य उद्देश्य सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा, नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करना है।
नीतीश कुमार की यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होकर 8 दिनों में कुल 9 जिलों को कवर करेगी। पहले चरण के इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री पुराने वादों की प्रगति का जायजा लेंगे और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी तैयार करेंगे।
यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम
16 जनवरी: पश्चिम चंपारण
17 जनवरी: पूर्वी चंपारण
19 जनवरी: सीतामढ़ी और शिवहर
20 जनवरी: गोपालगंज
21 जनवरी: सिवान
22 जनवरी: सारण
23 जनवरी: मुजफ्फरपुर
24 जनवरी: वैशाली
प्रत्येक जिले के लिए एक दिन समर्पित रहेगा ताकि योजनाओं की गहन समीक्षा की...









