जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू के ‘हनुमान’ भोला यादव पर सीबीआई का शिकंजा, एक्सेल शीट से लेकर गवाहों तक पुख्ता सबूत
पटना। जमीन के बदले नौकरी घोटाले में सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी और तत्कालीन विशेष कार्य अधिकारी (OSD) भोला यादव (A-7) को साजिश का अहम कर्ताधर्ता बताया है। चार्जशीट के अनुसार, भोला यादव ही जमीन की “रेकी”, सौदेबाजी और बदले में रेलवे में नियुक्तियों की पूरी प्रक्रिया को जमीन पर अंजाम देता था। महुआबाग क्षेत्र में जमीन देखने से लेकर नौकरी का ऑफर देने और अंततः नामों को एमएस एक्सेल शीट में दर्ज कराने तक की भूमिका उसी की थी।
सीबीआई का दावा है कि उसके पास इस पूरे नेटवर्क को साबित करने के लिए मजबूत गवाह और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मौजूद हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, जमीन जिन लोगों से ली गई, उन्हीं या उनके रिश्तेदारों को रेलवे में ग्रुप-डी सब्स्टीट्यूट के रूप में नियुक्त किया गया। बाद में ये जमीनें घूम-फिरकर लालू यादव और उनके परिवार के पास पहुंचीं।
महुआबाग में सक्रिय भूमिका
चा...










