Monday, July 27

Bihar

बिहार में अब घर बैठे शादी का रजिस्ट्रेशन, खर्चा महज 450 रुपये
Bihar, State

बिहार में अब घर बैठे शादी का रजिस्ट्रेशन, खर्चा महज 450 रुपये

    पटना: बिहार में विवाह का रजिस्ट्रेशन अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत ई-निबंधन की सुविधा को और भी सुगम बना दिया है। अब लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने या ढेरों हार्ड कॉपी जमा करने की जरूरत नहीं है। विभाग ने सभी जिला अवर निबंधक और अवर निबंधक को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन प्राप्त हुए विवाह निबंधन के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई की जाए और समय पर विवाह प्रमाण-पत्र जारी किया जाए।   ऑनलाइन आवेदन में फिजिकल डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं विभागीय सचिव अजय यादव ने कहा कि ई-निबंधन लोगों की सुविधा के लिए है। ऑनलाइन आवेदन किए हुए पक्षकारों से किसी भी प्रकार के भौतिक कागजात की अनिवार्यता पूरी तरह खत्म कर दी गई है। कर्मचारी रोजाना आवेदनों की जांच करेंगे और किसी कमी होने पर आवेदक को ऑनलाइन ह...
BMC चुनाव: कांदिवली पूर्व से बीजेपी के शिव कुमार झा ने लगाई शानदार हैट्रिक
Bihar, State

BMC चुनाव: कांदिवली पूर्व से बीजेपी के शिव कुमार झा ने लगाई शानदार हैट्रिक

  मिथिलांचल के छह उम्मीदवारों ने मुंबई में दिखाया दम, प्रवासियों की पहचान बनी विजयी चेहरा मुंबई: बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के शिव कुमार झा ने कांदिवली पूर्व (वार्ड 23) से लगातार तीसरी जीत दर्ज कर बीएमसी चुनाव में हैट्रिक पूरी की। मधुबनी जिले के मूल निवासी झा ने इस बार अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंदी को 5400 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। पिछले चुनाव में उनका जीत का अंतर मात्र 2600 वोट था।   शिव कुमार झा मूल रूप से अंधराठाढ़ी प्रखंड के गंगद्वार गांव के रहने वाले हैं। छोटे से गांव से निकलकर मुंबई में राजनीतिक मुकाम हासिल करने वाले झा आज उत्तर भारतीय और मैथिल समुदाय के लिए मजबूत प्रतिनिधि बन चुके हैं। वे सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहते हैं और अपने पैतृक गांव से जुड़े हैं।   इस बार के बीएमसी चुनाव में झंझारपुर के कुल छह उम्मीदवारों ने मुंबई में जीत हासिल की। मलाड स...
बिहार की राजनीति में ‘सिंघम रिटर्न’: तेजस्वी यादव ने तैयार किया 100 दिनों का मास्टरप्लान
Bihar, State

बिहार की राजनीति में ‘सिंघम रिटर्न’: तेजस्वी यादव ने तैयार किया 100 दिनों का मास्टरप्लान

  नीतीश की समृद्धि यात्रा के बीच राजद करेगी जनता की समस्याओं पर पैनी नजर पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समृद्धि यात्रा के दौरान सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं को जनता के बीच रहने और सरकार के पहले 100 दिनों के कामकाज का बारीकी से मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। राजद अब जनसमस्याओं के जरिए सत्ता की घेराबंदी करने की तैयारी में है।   संसद और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में तेजस्वी यादव ने 'सिंघम रिटर्न' के अंदाज में रणनीति तय की और जिम्मेदारियां सौंप दी। हार के बाद राजनीतिक जड़ता को समाप्त करते हुए उन्होंने पार्टी के सक्रिय नेताओं को जनता के बीच रहने और लगातार कार्य करने को कहा।   राजद सूत्रों के अनुसार, अगले 100 दिनों में पार्टी सरकार के अधूरे कार्यों, जनसमस्याओं और जनता के प्रति सरकार की निष्पक्षता की समीक्षा करेगी। यदि सरकार केवल वाह-वाही...
बिहार में ‘सिंघम रिटर्न’: तेजस्वी यादव ने तैयार किया 100 दिनों का मास्टरप्लान
Bihar, State

बिहार में ‘सिंघम रिटर्न’: तेजस्वी यादव ने तैयार किया 100 दिनों का मास्टरप्लान

नीतीश की समृद्धि यात्रा के बीच राजद करेगी जनता की समस्याओं पर पैनी नजर पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समृद्धि यात्रा के दौरान सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने राजद नेताओं को जनता के बीच रहने और सरकार के पहले 100 दिनों के कामकाज का बारीकी से मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। पार्टी अब जनसमस्याओं के जरिए सत्ता की घेराबंदी करने की तैयारी में है।   राजद सूत्रों के अनुसार, अगले 100 दिनों में पार्टी के नेता जनता की समस्याओं को समझेंगे और सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। अधूरी परियोजनाओं और केवल वाह-वाही लूटने की प्रवृत्ति पर पार्टी सख्त विरोध करेगी।   बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हार के बाद तेजस्वी यादव ने पार्टी के भीतर समीक्षा की। इसमें 10 हजार रुपए की योजना को सबसे प्रभावी माना गया। हार के पीछे संगठनात्मक कमजोरियां, भीतरघात और साथी दलों के असंगठित प्रदर्शन को मुख्य कारण...
मोतिहारी में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, सीएम नीतीश भी बने गवाह
Bihar, State

मोतिहारी में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, सीएम नीतीश भी बने गवाह

210 टन वजनी ग्रेनाइट से बना 33 फीट ऊंचा 'सहस्त्रलिंगम', 10 साल की मेहनत का परिणाम मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): बिहार की पावन धरती आज एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक गौरव की गवाह बनी। विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे विशालकाय शिवलिंग की स्थापना सफलतापूर्वक की गई। तमिलनाडु के महाबलीपुरम से लाकर स्थापित यह 210 टन वजनी काले ग्रेनाइट का शिवलिंग 33 फीट ऊंचा और 33 फीट लंबा है।   विशेष रूप से यह शिवलिंग 'सहस्त्रलिंगम' के रूप में तैयार किया गया है, जिस पर 1008 छोटे-छोटे लिंग उकेरे गए हैं, जो इसकी आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ाते हैं। इसे तराशने में लगभग 10 वर्षों की कड़ी मेहनत लगी है।   शिल्पकारों ने इसे एक ही विशाल ग्रेनाइट पत्थर से तराशा है, जो इसे मोनोलिथ संरचना बनाता है। दक्षिण भारतीय कला शैली में निर्मित यह शिवलिंग अब उत्तर भारत के सबसे भव्य मंदिरों में से एक की शोभा बढ़ाएगा।   आज व...
मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा: हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत
Bihar, State

मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा: हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत

तेज रफ्तार और कोहरे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 106 पर घटित हादसा, हाइवा चालक फरार मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 106 पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। बिजली कार्यालय के पास तेज रफ्तार हाइवा और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।   स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में चार युवक मधेपुरा से कहीं जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हाइवा के नीचे जा घुसा।   पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मधेपुरा नगर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि हाइवा चालक फरार है। हाइवा और कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ...
नवादा में बाइक स्टंट करने वाले युवक पर 32 हजार का जुर्माना, डीएम-एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Bihar, State

नवादा में बाइक स्टंट करने वाले युवक पर 32 हजार का जुर्माना, डीएम-एसपी ने लिया कड़ा एक्शन

          सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खतरनाक स्टंट वीडियो, युवक ने मानी गलती और माफी मांगी नवादा: बिहार के नवादा जिले में एक युवक ने सड़क पर जानलेवा बाइक स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। 15 जनवरी को वायरल हुए इस वीडियो में युवक जोरदार व्हीलिंग और अन्य खतरनाक स्टंट करता दिखा, जो न केवल उसकी बल्कि राहगीरों और अन्य वाहनों की सुरक्षा के लिए भी खतरा था।   जिला डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर कादिरगंज थाना पुलिस ने तुरंत जांच की। स्टंट करने वाले युवक की पहचान डबलू चौधरी, पुत्र गोविंद चौधरी, निवासी अंदर बाजार मुस्लिम टोला के रूप में हुई। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02BX4301 भी पुष्टि कर लिया गया।   जिला परिवहन पदाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199(a), 184, 194(c) और 194(d) के तहत 32,000 ...
पटना मेट्रो अपडेट: जंक्शन पर तीन मंजिला अंडरग्राउंड इंटरचेंज स्टेशन की खुदाई शुरू रेलवे और मेट्रो को जोड़ेगा नया स्टेशन, महावीर मंदिर के पास बनेगा आधुनिक अंडरग्राउंड सब-व
Bihar, State

पटना मेट्रो अपडेट: जंक्शन पर तीन मंजिला अंडरग्राउंड इंटरचेंज स्टेशन की खुदाई शुरू रेलवे और मेट्रो को जोड़ेगा नया स्टेशन, महावीर मंदिर के पास बनेगा आधुनिक अंडरग्राउंड सब-व

पटना: सपनों की मेट्रो परियोजना पटना में तेजी से आगे बढ़ रही है। पटना जंक्शन गोलंबर के पास तीन मंजिला अंडरग्राउंड इंटरचेंज स्टेशन के निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है। यह स्टेशन रेलवे और मेट्रो के बीच सीधी कनेक्टिविटी मुहैया कराएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा और समय की बचत होगी।   इस इंटरचेंज स्टेशन के जरिए दानापुर-बेली रोड कॉरिडोर और पीएमसीएच-गांधी मैदान कॉरिडोर आपस में जुड़ेंगे। रेलवे स्टेशन से सीधे जुड़ी मेट्रो पार्किंग और पैदल मार्ग यात्रियों के लिए सुरक्षित और सहज यात्रा सुनिश्चित करेंगे।   सड़क पार करने की मुश्किलों और भीषण जाम से बचाने के लिए महावीर मंदिर के पास आधुनिक अंडरग्राउंड सब-वे का निर्माण भी किया जाएगा। इसमें एस्केलेटर, लिफ्ट और ट्रैवलेटर जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी।   मेट्रो प्रशासन ने बताया कि मई से मुख्य अंडरग्राउंड खुदाई का काम बड़े पैमान...
खगड़िया को तीन जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, महाराष्ट्र-यूपी-हरियाणा से सीधी कनेक्टिविटी
Bihar, State

खगड़िया को तीन जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, महाराष्ट्र-यूपी-हरियाणा से सीधी कनेक्टिविटी

          नई साप्ताहिक ट्रेनें व्यापारियों, छात्रों और कामगारों के लिए लंबी दूरी की यात्रा आसान बनायेंग खगड़िया: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने खगड़िया जिले को तीन जोड़ी नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उपहार दिया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये भगवा रंग की ट्रेनें खगड़िया को पनवेल, गोमती नगर और रोहतक जैसे प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ेंगी।   पहली ट्रेन सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत (11031/11032) हसनपुर और समस्तीपुर के रास्ते खगड़िया पहुंचेगी। यह ट्रेन हर शनिवार को रात 9 बजे खगड़िया में ठहरेगी और 5 मिनट के बाद रवाना होगी, जिससे महाराष्ट्र की यात्रा और आसान हो जाएगी।   दूसरी ट्रेन डिब्रूगढ़-गोमती नगर (15949/15950) हर रविवार को शाम 4:05 बजे खगड़िया पहुंचेगी। यह उत्तर-पूर्व भारत और उत्तर प्रदेश के बीच तेज और सुविधाजनक कनेक...
बिहार में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का पूजन, सीएम नीतीश मोतिहारी में होंगे मौजूद
Bihar, State

बिहार में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का पूजन, सीएम नीतीश मोतिहारी में होंगे मौजूद

          मुख्यमंत्री 200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, महिला ITI को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया गया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी 'समृद्धि यात्रा' के दूसरे चरण में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का दौरा कर रहे हैं। वे कल्याणपुर के कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना पूजन में भाग लेंगे। मंदिर में लगभग 20 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री मोतिहारी पुलिस केंद्र पहुंचकर जिले के लिए 200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।   इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का उद्घाटन करेंगे, जिसे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया गया है। यहां छात्राओं को वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, डिजिटल स्किल्स और सिलाई-कढ़ाई जैसे कोर्स सिख...