SMAT 2025: हार्दिक पंड्या के कारण बदलना पड़ा मैच वेन्यू, राजीव गांधी स्टेडियम में होगा मुकाबला
हैदराबाद: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में हार्दिक पंड्या की लोकप्रियता का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। वडोदरा की तरफ से खेल रहे हार्दिक के लिए फैंस का क्रेज इतना बढ़ा कि पिछले मैच के दौरान फैंस बार-बार मैदान में घुस आए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चुनौतीपूर्ण हो गई।
मैच वेन्यू बदलने की वजह
वडोदरा-पंजाब मैच के दौरान हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में दर्शक दीर्घा और मैदान के बीच कोई विशेष अवरोध नहीं होने के कारण फैंस आसानी से मैदान में घुस रहे थे। कई बार मैच रोकना पड़ा। फैंस दौड़कर हार्दिक से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने पहुंचते रहे। इस पर हैदराबाद पुलिस ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।
इस कारण, 4 दिसंबर को वडोदरा और गुजरात के बीच होने वाला मैच उप्पल स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया। स्टेडियम में मैच के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
हार्दि...










