संजू सैमसन की केरल टीम ने मुंबई को 15 रन से हराकर कर दिया चौंका देने वाला उलटफेर
मुंबई, 4 दिसंबर: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम को गुरुवार को केरल ने 15 रन से मात देकर सभी को हैरान कर दिया। तेज गेंदबाज केएम आसिफ की शानदार 5 विकेट की बॉलिंग के दम पर केरल ने गत चैंपियन मुंबई को रोक दिया। मुंबई को इस टी20 टूर्नामेंट में अपनी पहली हार मिली, लेकिन टीम अब भी 16 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। वहीं केरल अपनी तीसरी जीत के साथ 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
केरल की शानदार बल्लेबाजी:संजू सैमसन की अगुआई में केरल ने 5 विकेट पर 178 रन बनाए। सैमसन ने 28 गेंद में 46 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके बाद विष्णु विनोद ने 40 गेंद में 43 रन बनाए और मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ 63 रन की साझेदारी की। तेज गेंदबाज शराफुद्दीन की 15 गेंदों में 35 रन की पारी ने केरल को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।
मुंबई की पारी में स्टार खिलाड़ी फेल:मुंबई ...










