टेस्ट के बीच साउथ अफ्रीका का बड़ा ऐलान, वनडे और टी20 टीम तय—भारत से भिड़ने को तैयार नए सूरमा
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के ठीक बीच क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बड़ा फैसला लेते हुए वनडे और टी20 टीम की घोषणा कर दी है। शनिवार से गुवाहाटी में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले आए इस ऐलान ने दोनों देशों के बीच होने वाली आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज को और रोमांचक बना दिया है।
बावुमा की कप्तान के तौर पर वापसी
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के कारण बाहर रहे टेम्बा बावुमा की वनडे टीम में कप्तान के रूप में वापसी हुई है।उभरते बल्लेबाज रुबिन हरमन को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है, जिन्होंने इसी महीने पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।
रबाडा फिर बाहर, नॉर्किया की धमाकेदार एंट्री
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पेसर कगिसो रबाडा चोट की वजह से वनडे और टी20—दोनों ही सीरीज से बाहर हो गए हैं।वहीं लंबे अंतराल के बाद तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की टी20 टीम मे...










