सुपर ओवर में थ्रिलर… पाकिस्तान बना राइजिंग एशिया कप 2025 का चैंपियन, बांग्लादेश का दिल टूटा
नई दिल्ली, 24 नवंबर 2025राइजिंग एशिया कप 2025 का फाइनल उतने ही रोमांच के साथ खत्म हुआ, जितनी उम्मीदें इस टूर्नामेंट से लगाई गई थीं। पाकिस्तान ए ने सांसें रोक देने वाले मुकाबले में बांग्लादेश ए को सुपर ओवर में मात देकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमा लिया। निर्धारित 20-20 ओवरों में दोनों टीमों का स्कोर 125-125 रन पर बराबर रहा, जिसके बाद निर्णायक सुपर ओवर में पाकिस्तान ने 7 रन के लक्ष्य को सिर्फ 4 गेंदों में हासिल कर इतिहास रच दिया।
पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई, साद मसूद ने संभाली डोर
टॉस जीतकर गेंदबाजी उतरी बांग्लादेश ए ने शुरुआत से ही पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को हिला कर रख दिया। यासिर खान पहली ही गेंद पर रन आउट हुए, जबकि माज सदाकत (23) और अराफात मिन्हास (25) जल्दी पवेलियन लौट गए।14.2 ओवर में स्कोर 75/6 होने पर टीम गहरी मुश्किल में थी, लेकिन साद मसूद ने 26 गेंदों में 38 रन की बहुमूल्य पारी खे...










