अमिताभ बच्चन ने KBC पर शादीशुदा जीवन का दिया अनमोल सबक: “पत्नी के सामने हमेशा हार मान लें”
‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (KBC) के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी शादीशुदा जिंदगी का अनमोल अनुभव साझा किया। एक कंटेस्टेंट हर्षित भूटानी के मजेदार किस्से के बाद बिग बी ने हंसते हुए कहा कि घर में शांति बनाए रखने के लिए पत्नी के सामने हार मान लेना ही समझदारी है, क्योंकि पत्नी हमेशा सही होती हैं।
हर्षित का मजेदार किस्सा
हर्षित ने अपने घर की एक पुरानी चुनौती का जिक्र करते हुए बताया कि वे और उनकी पत्नी दोनों KBC की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने हंसते हुए कहा,
“मेरी पत्नी से एक शर्त लगी हुई थी, वही मेरी ‘आदि शक्ति’ हैं। हम दोनों पूरी मेहनत कर रहे थे… और आखिरकार मैं यहां पहुंच गया!”
इस पर उनकी पत्नी ने मजाक में कहा,
“सारी तैयारी मैंने करवाई है।”
इस पर स्टूडियो हंसी से गूंज उठा।
बिग बी का मजेदार और समझदार कमेंट
हंसते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा,
“पत्नी के सामने हमेशा हार मान लेनी चाहिए, वो ...










