एक छोटी चूक और दांत तोड़ देने वाली चिक्की! जानिए गुड़ की परफेक्ट चिक्की बनाने का सही तरीका
सर्दियों में मूंगफली और गुड़ की चिक्की का नाम सुनते ही स्वाद का अहसास होने लगता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, जिसमें घर पर बनी चिक्की इतनी कड़क निकली कि खाते ही बच्चे का दांत टूट गया। यह घटना बताती है कि स्वादिष्ट चिक्की बनाने में थोड़ी सी लापरवाही भी उसे दांतों के लिए खतरनाक बना सकती है।
दरअसल, चिक्की का असली मजा तभी है जब वह दांतों से आसानी से टूट जाए, न कि दांत ही तोड़ दे। विशेषज्ञों के अनुसार, चिक्की के अत्यधिक कठोर होने की सबसे बड़ी वजह गुड़ की चाशनी को जरूरत से ज्यादा पकाना है। अधिक देर तक उबालने पर गुड़ शीशे जैसा सख्त हो जाता है, जिससे चिक्की पत्थर जैसी बन जाती है।
सही गुड़ का चुनाव है जरूरी
चिक्की का रंग और टेक्सचर पूरी तरह गुड़ की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। गहरे लाल या काले गुड़ के बजाय हल्के पीले या भूरे रंग का गुड़...










